19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टिहरी लोकसभा में धामी की रैली

टिहरी लोकसभा में धामी की रैली

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज टिहरी लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए प्रचार किया। धामी ने लम्बगाँव, टिहरी में आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लिया। धामी ने कहा कि इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों ने पूरे जोश के साथ टिहरी लोकसभा में पुनः कमल खिलाने का संकल्प लिया।

इसके बाद देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए उनसे ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को साकार करने हेतु 19 अप्रैल को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने की अपील की।

धामी ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सम्मानित जनता तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बाहर का रास्ता दिखाकर आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi को तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर देगी।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत अब तक लगे 661 कैंप