13 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गोपेश्वर में धन सिंह रावत की बैठक

गोपेश्वर में धन सिंह रावत की बैठक

कैबिनेट मंत्री और चमोली के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा जिला योजना वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के कुल परिव्यय 7428.00 लाख का विभागवार परिव्यय निर्धारण कर अनुमोदन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा रखे गए सुझाव पर परिचर्चा की गई। जनपद में जिला योजना में विभागों की पुरानी देनदारी सबसे कम होने पर प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को बधाई दी। कहा कि इससे नई योजनाओं को जिला योजना में शामिल किया जा सकेगा। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों, समिति के सदस्यों और अधिकारियों को एकजुट होकर जिले के विकास के लिए काम करने पर जोर दिया।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम बना नजीर