15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पानी संकट पर धीरेंद्र प्रताप की चिट्ठी

पानी संकट पर धीरेंद्र प्रताप की चिट्ठी

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी के आशीष चौहान को पत्र लिखकर पौड़ी जनपद के नैनी डांडा विकासखंड के ग्राम खाद राशि में पीने की पानी की भारी कमी को देखते हुए वहां तत्काल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लोग गड्ढे से पानी निकाल कर पानी पीने पर लगे हुए हैं जिससे कि उनका जीवन जानवरों से भी बद्तर हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी आशीष चौहान से कहा है कि आज के युग में जब भाजपा घर-घर जल का नारा लगा रही है यह बहुत ही खेत का विषय है कि इस गांव की अपेक्षा की जा रही है उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है

See also  श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक