उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले झटके लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी मुख्यालय देहरादून में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिनेश अग्रवाल समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं की ज्वाईनिंग कराई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के अभी भी कई नेता उनके संपर्क में है जल्द अन्य कांग्रेसियों की भी पार्टी में ज्वाईनिंग कराई जाएगी
दिनेश अग्रवाल और कांग्रेस
दिनेश अग्रवाल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हरबंस कपूर से हार गए। राज्य बनने के बाद 2002 व 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी को हराया। फिर 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट पर प्रकाश ध्यानी को हराकर विधायक बने। 2017 के चुनाव में वह भाजपा के विनोद चमोली से हार गए। इसके बाद 2018 में मेयर नगर निगम का चुनाव भी हार गए। इन दो हार के बाद से दिनेश अग्रवाल पार्टी में तो रहे, लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश की। इन गिले शिकवों व मान मनौव्वल के बीच कांग्रेस ने उन्हें इस लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक भी बनाया था। बावजूद इसके शनिवार को उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

More Stories
खाद्य विभाग चलाएगा राज्यव्यापी विशेष अभियान
सूचना कर्मचारी संघ ने किया इंडोर गेम्स का आयोजन
जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान आज से शुरू होगा