संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के नैनीताल में हुए चुनाव में दिनेश गुरु रानी को तीसवीं बार निर्विरोध महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। ये राज्य में एक रिकॉर्ड है की दिनेश गुरु रानी वर्ष 1995 से अब तक विगत 30 वर्षों से कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। गुरु रानी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सहयोग और प्रेम से में 30 वर्षों से कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर विगत 227 दिन से लगातार राज्य में उनके नेतृत्व में अनूठा पौधारोपण आंदोलन चल रहा है। जिसके तहत अब तक 40000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा रहा है ।जो राज्य हीनहीं अपितु देश में भी एक रिकॉर्ड है। एक संदेश देश में जा रहा है कि कोई कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है।
महामंत्री पद के लिए दूसरी बार कंचन चंदोला को कमान सौंप गई वरिष्ठ उपाध्यक्ष में रमेश कपकोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका को कमान सौंप गई। कोषाध्यक्ष पद पर तारा दत्त भट्ट बनाए गए। नव नियुक्त कार्यकारिणी द्वारा आज पौधारोपण आंदोलन के 227 वें दिन निगम मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
More Stories
महेंद्र भट्ट ने घोषित की अपनी टीम, 42 लोगों को मौका
जॉर्ज एवरेस्ट मामले को लेकर करन माहरा का धामी सरकार पर हमला, हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग
जॉर्ज एवरेस्ट मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग