23 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन को लेकर डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन को लेकर डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाईन (126 किमी) परियोजना के निर्माण, जनपद चमोली के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में ग्राम बैडाणू , वाण, एवं खत्यारी की चयनित भूमि को बद्रीनाथ वनप्रभाग के पक्ष में हस्तांतरित किए जाने, ग्राम कोलडा में निजी नाप भूमि के हितबद्ध व्यक्तियों को प्रतिकर वितरण की कार्रवाई पूर्ण करने, ग्राम सिवाई एवं लंगाली नाप भूमि की कार्यवाई , स्टेशन यार्ड निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु ग्राम सिवाई एवं भट्टनगर में रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि का सीमांकन की करवाई, ग्राम कोलड़ा में भूमि के सापेक्ष अनुसूची-2 के तहत धनराशि की मांग , ग्राम लंगाली एवं ग्राम कोलड़ा में प्रस्तावित अतिरिक्त रेलवे स्टेशन यार्ड विस्तारीकरण के लिए प्रत्यावर्ती वन भूमि में स्थित बाधक वृक्षों का पातन किए जाने के अलावा अन्य लंबित मामलों पर विस्तार से जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी पोखरी, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग एवं प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए सभी मामलों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा सके।

See also  सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ बैठक, दिए अहम निर्देश

समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विभाग के अधिकारी सूरज प्रकाश, मोहन सिंह बिष्ट के अलावा संबंधित उप जिला अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।