18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम ने की समीक्षा बैठक

डीएम ने की समीक्षा बैठक

चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने आज जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना के दूसरे चरण में संचालित कार्यो को मिशन मोड में पूरा किया जाए। जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है, उनकी जियो टैगिंग की जाए। एफएचटीसी के बाकी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। हर घर जल ग्रामों के सत्यापन कार्यो में प्रगति लाए। कही पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए, ताकि समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। इस दौरान सभी डिवीजनों के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की और कार्यदायी संस्थाओं को अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

See also  ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पार्ट 2 की सचिवालय में समीक्षा बैठक