10 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में बसंतोत्सव की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

चमोली में बसंतोत्सव की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नगर पालिका परिषद गोपेश्वर द्वारा आयोजित होने वाले वसंतोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मेले के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक को ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय स्टॉलों के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि वसंतोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच और उत्पादों को बाजार मिल सके। मेले के शुभारंभ हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रण भेजा गया है। बैठक में उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  भीमताल में हरीनगर से सेरुवा -सीमाला सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने सीएम का आभार जताया