21 फरवरी से 20 मार्च तक उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा होनी हैं। पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2026 के सफल पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण संचालन की बैठक गंगोत्री गब्रयाल जीआईसी बालिका इण्टर कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए बैठक में उपस्थित सैक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्रव्यवस्थापक, कस्टोडियन को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा अत्यन्त महत्वपूर्ण दायित्व है। अतः तैयारियों में किसी प्रकार शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्हों शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत आपर्ति, पर्याप्त फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व्यवस्था सहित मूलभूति सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाये रखने के निर्देश भी दिए।
सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाय। जिससे परीक्षा निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पारित हो सके। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी तरूण कुमार पंत, ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा दिनांक 21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक सम्पादित की जाएगी, जिसमें 01 अतिसंवेदनशील और 21 संवेदनशील केन्द्र चिन्हित किए गये है। सभी परीक्षा केन्द्र मिश्रित होंगे, जहां पर हाईस्कूल एवं इण्टर दोनों की परीक्षाएं सम्पन्न कराई जाएगी। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 4877 एवं इण्टरमीडिएट में 4659 परीक्षार्थी कुल 9536 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, हिमांशु नौगाई द्वारा परीक्षा से सम्बन्धित समस्त बिन्दुओं को विस्तारपूर्वक समझाया तथा केन्द्रव्यवस्थापकों एवं कस्टोडियन को परीक्षा संचालन की तकनीकी प्रक्रियाओं से अवगत कराया
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली गई है, ताकि परीक्षा अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अन्त में जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और नकलविहीन संचालन हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।

More Stories
बदरीनाथ धाम यात्रा की तैयारी तेज
एलपीजी सप्लाई को लेकर मुस्तैदी
मुख्य सचिव ने सभी डीएम के साथ की बैठक