कल देर रात ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी सेलुगड को आ रही एक ब्लोरो गाड़ी अनियंत्रित होकर निचे गिर गई! जिसमे चालक शिरोमणि कोटलिया 32 पुत्र हरिदत्त की मृत्यु हो गई! ग्रामीणों ने बताया वह पटरानी सवारी छोड़ने गया था और वापस लौटते वक्त अचानक उसकी गाड़ी गिर गई! ग्रामीणों ने जिसकी सूचना विधायक कैड़ा को दी! विधायक कैड़ा ने जिलाप्रशासन व पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजा! विधायक कैड़ा ने cmo नैनीताल से वार्ता कर मृतक का पोस्टमार्टम मौके पर करने को कहा।
जिसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम मौके पर कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। विधायक कैड़ा ने चालक की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त कर उनके परिजनों के साथ खड़ा रहने को कहा। विधायक कैड़ा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी और मृतक के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की।

More Stories
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय
सीएम धामी ने हल्द्वानी में की समीक्षा बैठक
डीएवी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में शामिल हुए सीएम धामी