21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस सह प्रभारी को EC का नोटिस

कांग्रेस सह प्रभारी को EC का नोटिस

उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका‌ पांडे को चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन को लेकर नोटिस भेजा है। साथ ही 48 घंटे में जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने ‘मोदी परिवार का सदस्य’ शब्द इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है और इसे आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में मानते हुए नोटिस भेजा है।

दीपिका पांडे ने आज ही कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी का जिक्र करते हुए ‘मोदी परिवार’ शब्द का जिक्र किया था। बहरहाल इस मामले में अब सियासत गर्म होना तय है। देखना होगा कि अपने जवाब में कांग्रेस की सह प्रभारी क्या कहती हैं।

See also  फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कवायद