1 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरक सिंह रावत पर ईडी का एक्शन

हरक सिंह रावत पर ईडी का एक्शन

उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के देहरादून वाले घर ईडी ने सुबह सुबह छापा मारा है। इसके अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ में भी छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 3 राज्यों के 16 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

पिछले साल भी पड़ा था छापा

हरक सिंह रावत के लिए अगस्त 2023 में भी बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई थी। जब विजिलेंस की टीम ने उनके बेटे के स्वामित्व वाले एक मेडिकल कॉलेज और एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। बीजेपी की सरकार में वन मंत्री रहे हरक सिंह रावत राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

See also  पिटकुल एमडी मामले में सरकार की मनमानी पर सवाल, जन प्रहार ने फूंका सीएम धामी का पुतला

किस मामले में हो रही कार्रवाई?

मामला कॉर्बेट नेशनल पार्क के कौलागढ़ टाइगर रिजर्व में पाखरो सफारी के निर्माण में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। शंकरपुर में दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और देहरादून में अमरावती पेट्रोल पंप पर विजिलेंस की छापेमारी में कथित तौर पर सरकारी पैसे से खरीदे गए लगभग 15 लाख रुपये के दो जनरेटर जब्त किए गए थे।