24 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वोटर स्लिप पहुंचाने की कवायद

वोटर स्लिप पहुंचाने की कवायद

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य गतिमान है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराये गये हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। ये कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 03 लाख 90 हजार एपिक कार्ड में से 03 लाख 63 हजार का वितरण कर लिया गया है। अगले दो दिनों में वोटर स्लिप के साथ-साथ अवशेष एपिक कार्ड के वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रत्येक मतदाता परिवार को वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 19 लाख 33 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 13 लाख 54 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जा चुकी है।

See also  देहरादून में कांग्रेस ने फूंका धामी सरकार का पुतला, सरकारी कर्मचारियों पर हुए हमलों को लेकर जताई नाराज़गी