15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण को लेकर बुलंद की आवाज़

कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण को लेकर बुलंद की आवाज़

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा पौधारोपण आंदोलन आज 209 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने निगम मुख्यालय नैनीताल में निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को पौधा देकर निगम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि उन्होंने संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची शीघ्र जारी करने, 2018 के बाद के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने, निगम कर्मचारियों की लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान करने, विभागीय प्रमोशन करने, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीयों के पूर्व में जो टेस्ट हुए थे उसे जारी कर प्रमोशन करने, सहित कई प्रकरणों पर वार्ता की। जिसमें प्रबंध निदेशक महोदय ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

See also  नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत

वहीं पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने महासंघ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में उल्का देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पौधारोपण करने वालों में शेर की हर सिंह शोभाराम गोपाल बिष्ट महेश कुमार सौरव खोलिया दीपक रावल राजेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 3 फरवरी से 16 फरवरी तक कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी जनपदों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रबंध निदेशक से हुई वार्ता में महासंघ की कोषाध्यक्ष तारा भट्ट मंजुल संनवाल पुष्पा रावत, हिम्मत सिंह ,सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।