15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन के जरिए जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन के जरिए जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 296 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।। के तहत आज पर्यटकों को पौधारोपण आंदोलन से जोड़ा। वही उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करते हुए अपनी भावनाओं को सरकार तक पहुंचाया। आज के कार्यक्रम में वेद प्रकाश, पदम सिंह, हर सिंह शेर सिंह, सौरव खोलिया गोपाल बिष्ट दीपक राजेंद्र सिंह विजय बोरा नरेंद्र थापा उपस्थित रहे।

See also  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, पिथौरागढ़ से बीजेपी नेता बीरेंद्र वल्दिया भी हुए शामिल, रखी ये अहम मांग