6 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ ने सीएम को लिखा खत अब बदलेगी आंदोलन की रणनीति

कर्मचारी महासंघ ने सीएम को लिखा खत अब बदलेगी आंदोलन की रणनीति

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 88 वें दिन भी निगम कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम जारी रखा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा की महासंघ द्वारा पुनः एक पत्र मुख्यमंत्री को दिया है जिसमें आंदोलन में परिवर्तन करते हुए अब आंदोलन 1 अक्टूबर से जनपद वार चलाया जाएगा। जिसमें तीन दिन जनपदवार पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा ।वहीं अन्य जनपद नियमितीकरण नियमावली जारी करने व शासन व निगम स्तर की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को विभिन्न माध्यमों से ज्ञापन प्रेषित करेंगे ।उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से गांधीवादी तरीके से राज्यहित और निगम हित में आंदोलन चला रहे हैं। अगर शीघ्र नियमितीकरण सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का स्वरूप बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था की वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान हो। जिससे राज्य में एक अच्छा संदेश जाता ।लगता है सरकार को चक्का जाम व बंद की आदत पड़ गई है।

See also  बीआईएस के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

आज नैनीताल में महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में नोकुचियाताल क्षेत्र में उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका के नेतृत्व में उधम सिंह नगर में उपाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में जनपद बागेश्वर में जिला अध्यक्ष महेश कुमार दास व उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी के नेतृत्व में जनपद चंपावत में भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पौधा रोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं।

इधर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने उलका देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह पदम सिंह रं भगवान सिंह सौरव खोलिया गोपाल बिष्ट महेश कुमार नीरज हंसी रचना दीपक राजेंद्र विजय बोरा, सहित निगम कर्मचारियों ने भाग लिया।

See also  सीएम धामी ने हरिद्वार में की गंगा पूजा

इधर दिनेश गुरु रानी नेकहा कि कल 30 सितंबर को राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा देहरादून में नियमितीकरण की मांग को लेकर की जा रही रैली का समर्थन किया है। तथा कहा कि इसमें कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम से महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में कर्मचारी देहरादून रवाना होंगे।