संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 281वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन।।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधारोपण कार्यक्रम से जुड़कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।।। के तहत दिल्ली से आए पर्यटकों ने पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया।
तथा पर्यटक आवास गृह में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जो अनूठी मुहिम जारी की गई है यह सराहनीय है। और इससे यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी करने का भी अवसर मिल रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहने चाहिए ।साथ ही इन कर्मचारियों की जो न्यायोचित मांग है उसका भी समाधान किया जाना चाहिए।

More Stories
नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप
उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम