बीजेपी ने गृह मंत्री श्री अमित शाह के देवभूमि आगमन पर होने वाले मार्गदर्शन से सरकार के प्रयासों और संगठन की कर्मठता में नया जोश भरने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि पार्टी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सरकार और संगठन पर चर्चा के साथ 27 के चुनाव की दृष्टि शाह का महत्वपूर्ण रणनैतिक आशीर्वाद हमे मिलने वाला है। विभिन्न माध्यमों पर मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि कल हरिद्वार में होने वाली गृहमंत्री की जनसभा को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार ने इन चार सालों में चौगुनी गति से प्रदेश का विकास किया है। जिस तरह के आंकड़े ताजा आर्थिक सर्वेक्षण में भी सामने आए हैं वह इसकी पूरी तरह तस्दीक करते हैं।
प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद, विकास दर, पर्यटन व्यवसाय और रोजगार दायरे में ऊंची छलांग हमने लगाई है। सरकार संगठन ही नहीं समस्त प्रदेशवासियों के लिए 4 साल की यह पूर्णता उत्सव मनाने जैसा है। यह हम सब का सौभाग्य है कि देश के गृहमंत्री और पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की गरिमामय उपस्थित और उद्वोधन हमें प्राप्त होने वाला है। जिसको लेकर समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। सभी उनके मार्गदर्शन को सुनने के लिए उत्सुक है और कल डेढ़ लाख से भी अधिक संख्या में वहां पहुंचने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि कल ही अमित शाह दोपहर गॉडविन होटल में होने वाली पार्टी प्रदेश कोर कमेटी की दूसरी बैठक में भी शिरकत करेंगे। जिसमें वे प्रदेश में सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की भी चर्चा करेंगे। सरकार और संगठन आने वाले दिनों में आगे किस तरह जनता के बीच सरकार के कामों और पार्टी की सक्रियता को प्रभावी बनाने जा रहा है, उसकी रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी। चूंकि चुनावी वर्ष है तो हम सभी लोगों को उम्मीद है कि 27 के चुनावों में हैट्रिक लगाने को लेकर भी रणनैतिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

More Stories
गैरसैंण सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी
रुद्रप्रयाग में पुलिस की अनूठी पहल, गांवों में लगाई जा रही रात को चौपाल
कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का 11 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन, चार बड़े मुद्दों को लेकर आर पार की लड़ाई का ऐलान