संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन 161वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज आंदोलन के 161वें दिन भी उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने शहीद स्मारक स्थल
में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया आज कार्यक्रम में महासंघ के उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल ने अपने परिवार के साथ आंदोलन को सहयोग करते हुए पौधारोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह शोभाराम वेद प्रकाश पदम सिंह अनिल जोशियाल सौरव खोलिया महेश कुमार गोपाल राजेंद्र दीपक नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
कर्नल रामरतन नेगी ने लैंसडौन विधानसभा से पेश की दावेदारी, शुरू किया जनसंपर्क
प्रीतम सिंह को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, 2027 में दमदार जीत का किया दावा
वर्ल्ड चैंपियन स्नेह राणा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की