15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अखिल गढ़वाल सभा की कार्यकारिणी ने सीएम धामी से की मुलाकात

अखिल गढ़वाल सभा की कार्यकारिणी ने सीएम धामी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री आवास में अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने में अखिल गढ़वाल सभा सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सभा साहित्य, बोली, भाषा और स्थानीय परंपरा के संरक्षण में लगातार कार्य कर रही है तथा कौथिग (मेले) के आयोजन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच देने का भी कार्य कर रही है। इस अवसर पर अखिल गढ़वाल सभा ने मुख्यमंत्री को गढ़वाली-हिंदी-अंग्रेजी डिक्शनरी वृहद त्रिभाषीय शब्दकोश भेंट की।

See also  उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम

इस दौरान अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, महासचिव गजेंद्र भंडारी सहित सभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।