1 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सूचना विभाग से रिटायर कर्मचारियों को दी गई विदाई

सूचना विभाग से रिटायर कर्मचारियों को दी गई विदाई

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी  जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह राणा को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डाॅ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक  रवि विजारनिया एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा पटवाल एवं  राणा को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी कार्मिक द्वारा 40 और 34 वर्ष की सेवा करना ही अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक अपने साथ सेवा का लंबा अनुभव साथ लेकर जाते हैं। हम सभी को आपसी संबंध और अधिक बेहतर बनाने चाहिए। आपसी संबंध के कारण हम सभी एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। त्रिपाठी ने कहा कि सूचना संघ को भविष्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों हेतु कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। इससे पुराने और नए कार्मिकों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा। उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री दिनेश सिंह राणा द्वारा विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की।

See also  दिल्ली में उत्तराखंड महोत्सव, सीएम धामी ने की शिरकत

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डाॅ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। विभाग की प्रगति में सेवानिवृत्त कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर फोटो फिल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, सहायक लेखाकार श्री कीर्ति सिंह पंवार, व्यवस्थाधिकारी  रामपाल सिंह रावत द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार द्वारा किया गया।