28 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मतदान को लेकर आखिरी तैयारी

मतदान को लेकर आखिरी तैयारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में सभी जिलों के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मतदान को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर, पोलिंग और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने तक के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न जानकारियां साझा की। उन्होंने मॉक पोल और वीवीपैट के बारे में भी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जरूरी जानकारी दी। ईवीएम खराब होने की स्थिति में क्या कदम उठाए जाने और क्या नहीं इस बारे में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मॉक पोल का विवरण भी ठीक से दर्ज कर लिया जाए।उन्होंने चैलेंज वोट, टेस्ट वोट, टेंडर वोट आदि के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि शाम 5:00 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति मतदेय स्थल के गेट के अंदर नहीं आ पाएं एवं शाम 5:00 बजे तक गेट के अंदर आए मतदाता को मतदाता पर्ची जरूर दे दी जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि शाम 5:00 बजे तक गेट के भीतर आ चुके मतदाता का मतदान हर हालत में करा लिया जाए। साथ ही उन्होंने मतदेय स्थलों पर भीड़ मैनेजमेंट, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान और पोस्टल बैलेट आदि के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, मस्तू दास आदि शामिल थे।

See also  नैनीताल और मसूरी से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव की बैठक