उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित चतुर्थ केदार भगवान श्री रूद्रनाथ के कपाट आज ब्रह्ममुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार एवं धार्मिक रीतिरिवाजों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मुख्य पुजारी सुनील तिवारी ने विधि विधान से श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कपाट खोलने की प्रक्रिया सम्पन्न की। अगले 6 माह तक भगवान रूद्रनाथ यही विराजमान रहेंगे।
समुद्र तल से 3,600 मीटर (11,800 फीट) की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुखारविंद की पूजा होती है। कपाट खुलने के साथ ही ग्रीष्म काल में छह माह तक रुद्रनाथ में ही भगवान शिव की नियमित पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं शीतकाल में भगवान की पूजा गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में की जाती है।

More Stories
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश
गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन
पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर