उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यमकेश्वर के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। गोदियाल ने तबाही से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की। गोदियाल ने आरोप लगाया कि देवराणा समेत इलाके के 40 से ज्यादा गांव आपदा से प्रभावित हैं लेकिन सरकार की नींद अब तक नहीं खुली है। गणेश गोदियाल ने स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट पर भी लोगों की समस्याओं को एड्रेस ना करने का आरोप लगाया।
बीजेपी विधायक पर भी आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि स्थानीय विधायक ने अब तक लोगों का हाल नहीं जाना। गणेश गोदियाल ने सरकार के अमृतकाल को लेकर भी तंज कसा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आपदा पीड़ितों के पास राशन समेत दूसरी जरूरी चीजों की दिक्कत है लेकिन सरकार सिर्फ अमृतकाल का नारा देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में लगी है। गोदियाल ने सरकार से आपदा प्रभावितों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की ताकि संकट की इस घड़ी में लोगों को कुछ राहत मिल सके। गोदियाल ने भरोसा जताया कि अब तक तो सरकार सोई हुई है मगर हो सकता है उनके दौरे के बाद सरकार जागे और हरकत में आए।












More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में होली मिलन समारोह में की शिरकत
गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की मांग, रिटायर्ड सचिव विनोद रतूड़ी ने दिल्ली में उठाया मुद्दा, दिए कई तर्क
त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर होली की उमंग