पुरानी पेंशन लागू करने की मांग कोर्ट लेकर देश भर के कर्मचारी आंदोलित हैं। सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा भी लगातार बढ़ रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता जोत सिंह बिष्ट ने भी सरकार पर निशाना साधा है। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए पूरे देश का कर्मचारी जिस तरह से एकजुट हो रहा है वह केंद्र की मोदी सरकार के लिए खतरे की घंटी जैसा है। अभी दो दिन पहले पूरानी पेंशन योजना को लागू करवाने के लिए देश के कोने कोने से दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान मे कई लाख कर्मचारियों का जमवाड़ा देश की राजनीति मे एक बड़े बदलाव का संकेत है। आम आदमी पार्टी शुरू से ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली की पुरजोर समर्थक रही है। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवन्त मान ने कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग का समर्थन करने के साथ इस को स्वीकार किया है। राज्य सभा मे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपने वक्तव्य मे कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुए देश भर मे पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की पुरजोर वकालत की हैं। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकारें इसको शीघ्र लागू करने वाली हैं।
पेंशन कर्मचारियों का हक- बिष्ट
हमारा मानना हैं कि जब एक साल विधायक या सांसद रहने पर कोई व्यक्ति जीवन भर पेंशन का हकदार बन जाता है तो 30 से 40 साल की लंबी सेवा देनेवाले कर्मचारी को पेन्सन नहीं देना अन्याय है। सेवनिवृति के बाद कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी का संकल्प है कि देश मे जहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी उस राज्य मे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा।
More Stories
उत्तराखंड महिला कांग्रेस का बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आक्रोश, डबल इंजन सरकार पर सवाल
सीएम धामी की हाई लेवल मीटिंग, अफसरों को दिया ये ऑर्डर
पिथौरागढ़ के ऋषेंद्र महर को यूपी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों ने जताई खुशी