27 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ दौरे पर राज्यपाल गुरमीत सिंह

पिथौरागढ़ दौरे पर राज्यपाल गुरमीत सिंह

आज उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.), एक दिन के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे। नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र वर्मा द्वारा भी माननीय राज्यपाल का स्वागत किया गया।

इसके उपरांत पुलिस विभाग द्वारा माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल महोदय ने हवाई अड्डा परिसर में लगे ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र तथा “हाउस ऑफ हिमालयाज” सहित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने उत्पादों की पैकेजिंग की सराहना करते हुए महिलाओं की आय में हो रही वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे और बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं समूहों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाकर उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करने हेतु डिजिटल माध्यम का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का सुझाव भी दिया। विभागों द्वारा माननीय राज्यपाल को अपने हस्त निर्मित उत्पाद भी भेज किए गए।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े मुद्दों पर बात, कई परियोजनाओं को लेकर की अपील

इस अवसर पर राज्यपाल ने नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया। साथ ही वहां उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं (Aspirations) के बारे में जाना तथा उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु लगन एवं परिश्रम से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

तत्पश्चात राज्यपाल महोदय द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।