15 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वाइब्रेंट विलेज परिचर्चा में शामिल हुए राज्यपाल

वाइब्रेंट विलेज परिचर्चा में शामिल हुए राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज हर्षिल में आयोजित ‘वाईब्रेंट विलेज परिचर्चा सम्मेलन‘ में प्रतिभाग किया। इस दौरान सम्मेलन में सीमांत क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय बदलावों के साथ ही इस इलाके के अनूठे सांस्कृतिक एवं सामाजिक परिवेश की झलक देखने को मिली।

इस आयोजन में विभिन्न विभागों के साथ ही स्वयं सहायता समूहों व किसानों के द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में खेती-बागवानी, पर्यटन और स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और संभावनाओं को प्रदर्शित करने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों व महिलाओं के उल्लेखनीय प्रयासों व सामर्थ्य को भी प्रदर्शनी के रूप में सामने रखा गया।

See also  NEET पेपर लीक पर गणेश गोदियाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी, दिए अहम सुझाव, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए खेती किसानी के तौर-तरीके में हो रहे बदलावों की बारीकी से जानकारी ली और सेब उत्पादकों से भेंट की। इसके साथ ही राज्यपाल ने इस क्षेत्र में उत्पादित सेब की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी देखी व उनकी प्रशंसा की।

इस मौके पर पारंपरिक वेषभूषा में सुसज्जित बगोरी, हर्षिल, धराली, मुखवा, झाला, जसपुर, पुराली व सुक्खी गांव से आई महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने फूल और ऊनी अंगवस्त्र भेंट कर राज्यपाल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा भी राज्यपाल को गंगोत्री मंदिर की प्रतिकृति भेंट की गई।

See also  उत्तरकाशी की नर्स पूजा परमार राणा को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

इस आयोजन के बाद राज्यपाल ने जनजाति बाहुल्य गांव बगोरी में ग्रामीणों से भेंट की और ऊन व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों की जानकारी ली।