टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर गुरसाली गुठाएं गेदेरे में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना दिया।सुबह 10बजे की घटना है। महिला का नाम लक्ष्मी था। लक्ष्मी सुबह दूसरी महिलाओं के साथ घास के लिए गुठाएं गुरसालि नाले की तरफ गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया जिससे लक्ष्मी की घटना स्थल पर मौत हो गई। महिला को पोस्टमार्टम के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर भेज दिया गया है। अब क्षेत्र में दहशत का माहोल बना है। आपको बता दें गुलदार गोरसाली गांव में रात को कई बार दिखाई दिया । ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित भी किया था । वन विभाग ग्रामीणों के सूचित करने पर वन विभाग गुलदार पर निगरानी करता ।ग्रामीणों को सचेत करता यह घटना न होती ।

More Stories
धन सिंह नेगी ने बजट को सराहा, कुछ सुझाव भी दिए
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने की समीक्षा बैठक
सूचना विभाग से रिटायर कर्मचारियों को दी गई विदाई