19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरक सिंह रावत की मुश्किल बढ़ी

हरक सिंह रावत की मुश्किल बढ़ी

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को ED ने एक और समन जारी किया है और 2 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है। इससे पहले फरवरी में ईडी ने हरक के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, उन्हें दो अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है।हरक सिंह रावत को पहले 29 फरवरी को यहां केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने कुछ काम का हवाला देते हुए नोटिस को स्थगित करने की मांग की थी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले के सिलसिले में फरवरी माह में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा, सोना और भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले में उनकी बहू को भी तलब किया गया था। पर वो भी पूछताछ के लिए नहीं गई थीं।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम