28 June 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आ गया हरेला, उत्तराखंड को हरा भरा बनाना होगा

आ गया हरेला, उत्तराखंड को हरा भरा बनाना होगा

उत्तराखंड में हरेला पर्व की शुरुआत हो‌‌ गई है। अगले एक महीने तक पूरे राज्य में बड़ी संख्या में पौधे रोपने का अभियान चलाया जाएगा। सभी सरकारी विभागों ने भी इसकी तैयारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे। हरेला पर्व के अवसर पर गीता पुष्कर धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित उपस्थित थे।

See also  आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कार्यक्रम