28 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरीश रावत ने फिर की धामी की तारीफ

हरीश रावत ने फिर की धामी की तारीफ

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक बार फिर तारीफ की है। हरीश रावत ने सीएम धामी को राजनीति सूझबूझ वाला बताया है। चुनाव से ठीक पहले हरीश रावत की इस तारीफ के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। हरीश रावत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है

“जीवन में प्रतिदिन आप कुछ सीखते है और राजनीति में तो आप हर कदम में कुछ सीखते है, आज सुबह एक चित्र देखा जिसमे मुख्यमंत्री लाभार्थियों से उनके क्षेत्र में जाकर उनसे मिल रहे है। कांग्रेस के कार्यकाल में करोड़ों लाभार्थी आए, लेकिन हमने कभी इस सूझ बूझ का उपयोग नहीं किया। ये राजनीतिक सूझ बूझ है”

See also  घनसाली में सीएम धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात

कल लोगों से मिले थे धामी

सीएम धामी ने कल डाकरा बाजार गढ़ी कैंट क्षेत्र (देहरादून) का स्थलीय भ्रमण कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान योजना जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया था।

इस दौरान सीएम ने आम जनता और लाभार्थियों को आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी का देश की जनता के नाम प्रेषित पत्र भी सौंपा जिसमें डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों के साथ ही गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए समर्पित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से बताया है। धामी के इसी काम की हरीश रावत ने तारीफ की और बताया कि ये बड़ी राजनीतिक सूझबूझ है जो उन्होंने या कांग्रेस सरकारों ने नहीं दिखाई।