उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज दिल्ली में अपने आवास पर एक घंटे का मौन उपवास किया। हरीश रावत ने ये उपवास किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रखा।
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपनी बात साझा की। “हे प्रभु मेरा यह #मौन_व्रत उन किसानों को समर्पित है जिनके खेतों में आज भी घुटने-घुटने तक पानी भरा हुआ है, जिससे आज की फसल गन्ना सहित सब नष्ट हो गई हैं, पॉपुलर को भी खतरा है। सरकार उनको ₹1100 प्रति बीघा मदद दे रही है। हे प्रभु उनकी मदद करो, ताकि वह अपने पांवों पर फिर खड़े हो सकें”।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में होली मिलन समारोह में की शिरकत
गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की मांग, रिटायर्ड सचिव विनोद रतूड़ी ने दिल्ली में उठाया मुद्दा, दिए कई तर्क
त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर होली की उमंग