2 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास कार्यों को लेकर चमोली में अहम बैठक

विकास कार्यों को लेकर चमोली में अहम बैठक

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित विकासात्मक कार्यों, राजस्व वसूली, न्यायालय, थाना एवं तहसील स्तर पर लंबित वादों सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Screenshot

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों की नियमित सुनवाई तथा अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जिस स्तर पर शासकीय कार्य लंबित पाए जाएंगे, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

See also  विकास कार्यों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी को राशन डीलरों को अग्रिम खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारियों को भी समय-समय पर राशन दुकानों का निरीक्षण करने के लिए कहा गया।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु पुलिस टीम के साथ नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा। साथ ही एआरटीओ को वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।