1 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी के कार्यक्रम में मारपीट, कार्यकर्ताओं ने महिला और युवक को पीटा, कांग्रेस ने साधा निशाना

बीजेपी के कार्यक्रम में मारपीट, कार्यकर्ताओं ने महिला और युवक को पीटा, कांग्रेस ने साधा निशाना

 

देहरादून में बीजेपी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मारपीट से हड़कंप मच गया। सीएम धामी कार्यक्रम में मौजूद थे इसी दौरान एक युवक और महिला की पिटाई हुई। अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि मारपीट क्यों हुई और जिन्हें पीटा गया वो बीजेपी के ही सदस्य हैं या कोई और? फिलहाल पूरे मामले पर बीजेपी और सरकार की किरकिरी जरूर हो रही है। वहीं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में भाजपा के मेरा-बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी मारपीट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी का दावा करने वाली भाजपा का यही असली अनुशासन है। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल जिस तरह से खुलेआम सड़क पर गली, मुहल्ले के गुण्डों की तरह मारपीट करते नजर आये थे और उसके बाद दूसरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कैन्ट में अपने समर्थकों से आम आदमी को पीटवाते नजर आये, परन्तु अपने आप को अनुशासित कहने वाली भाजपा ने अभीतक किसी भी प्रकार की कार्यवाही दोंनों मंत्रियों पर नही की है और ना ही सरकार ने अपने दोनों बेलगाम मंत्रियों के खिलाफ कोई कार्यवाही की है जिससे साफ प्रतीत होता है कि ये सरकार के संरक्षण मे हो रहा है और सरकार के मंत्रियों पर प्रचंण्ड बहुमत का नशा छाया हुआ है।

See also  सचिव आवास आर राजेश कुमार ने की समीक्षा बैठक

उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की सरेआम गुण्डागर्दी के कारण उनके कार्यकर्ताओं के भी हौसले बुलन्द हैं और अपने मंत्रियों से प्रेरित होकर भाजपा के कार्यकर्ता सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में खुलेआम आपस में मारपीट ही नही कर रहे ब्लकि महिला कार्यकर्ता से भी अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बडी अनुशासित पार्टी का दावा करने वाली भाजपा में अनुशासन की क्या स्थित है उसका इससे जीवन्त उदाहरण और क्या हो सकता है उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वयं मुख्यमंत्री धामी के कई फैसलों की खुलेआम आलोचना कर चुके हैं। उन्होने कहा कि भाजपा प्रदेश की सत्ता में है प्रदेश को आगे बढाने की उसकी नैतिक जिम्मेदारी है लेकिन दुर्भाग्य से भाजपा के बडे नेताओं की गुटबाजी से प्रदेश के विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था आदि सीधे-सीधे प्रभावित हो रहे हैं क्यांेकि मुख्यमंत्री गुटबाजी में उलझकर रह गये हैं।

See also  थलीसैंण में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में धरती और आसमान का फर्क है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा के बडे नेताओं की गुटबाजी का असर अब भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दिखाई देने लगा हैं इसलिए अब भाजपा को अनुशासित पार्टी का ढोल पीटना बन्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुई मारपीट से भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा सामने आ गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है जनता भाजपा सरकार से त्रस्त होकर लगातार आन्दोलन कर रही है और भाजपा सरकार की नाकामी छुपाने के लिए नित नये हथकण्डे अपनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा को अपने गिरेवान में झांकर अपने घर को दुरश्त कर प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

See also  खनन से राजस्व में उत्तराखंड का रिकॉर्ड