2 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नीति आयोग रिपोर्ट में उत्तराखंड को इस कैटेगरी में मिला पहला नंबर, सीएम धामी ने बताया गर्व का पल

नीति आयोग रिपोर्ट में उत्तराखंड को इस कैटेगरी में मिला पहला नंबर, सीएम धामी ने बताया गर्व का पल

नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखण्ड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ये उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और राज्य की अर्थव्यवस्था और सशक्त हो।

See also  त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर होली की उमंग

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन है। इससे न केवल विदेशी मुद्रा अर्जित होती है, बल्कि वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भागीदारी बढ़ती है और व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलती है। उत्तराखण्ड का यह शीर्ष स्थान राज्य को निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसरों की ओर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव का फल बताया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि NITI Aayog की निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – 2024) में छोटे राज्यों की कैटेगरी में उत्तराखंड का प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ये उपलब्धि हमारी उद्योग-समर्थक नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और मजबूत बुनियादी ढांचे का प्रतिफल है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकास, निवेश और निर्यात के नए शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है। ये उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में निर्णायक कदम है, जो प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में मजबूती से स्थापित करता है।

See also  सीएम धामी ने हल्द्वानी में दी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात