14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुनस्यारी के विस्थापितों के लिए जमीन का निरीक्षण

मुनस्यारी के विस्थापितों के लिए जमीन का निरीक्षण

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी द्वारा दिए गए निर्देशों पर तहसील मुनस्यारी के ग्राम भदेली और ग्राम सेरासुरईधार तथा तहसील बंगापानी के ग्राम चामी के आपदा प्रभावितों के विस्थापन के लिए 10 स्थानों पर चयनित भूमि का निरीक्षण उपनिदेशक/भूवैज्ञानिक, पिथौरागढ़ के द्वारा राजस्व विभाग के क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षकों के साथ किया गया।

तहसील मुनस्यारी के ग्राम सेरा सुराईधार के 04 परिवारों के भवन आपदा में प्रभावित हो गए थे, जिनमे से 03 परिवारों के लिए सेरा सुराईधार में और 01 परिवार के लिए, तहसील बंगापानी के ग्राम निरतोली में भूमि का चयन किया गया है। ग्राम भदेली के 04 आपदा प्रभावित परिवारों में से 01 परिवार के लिए ग्राम मदकोट, 01 परिवार के लिए ग्राम कोटालगॉव और 02 परिवारों के लिए ग्राम मोरपट्टा में भूमि चयनित की गई है। तहसील बंगापानी के ग्राम चामी के 02 आपदा प्रभावित परिवारों के द्वारा ग्राम चामी में ही भूमि का चयन किया गया है। जांच टीम, रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को प्रेषित करेगी।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम बना नजीर

जांच टीम में लेख राज, उपनिदेशक/भूवैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, पिथौरागढ़ तथा राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश भंडारी, दीगर सिंह, नौशाद अली, गौरव मेहता और आशीष कुमार उपस्थित रहे।