16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में 12 जनवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी दिवस

देहरादून में 12 जनवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी दिवस

सचिवालय में आयोजित बैठक में आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रस्तावित “अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन” के आयोजन के दौरान होने वाले विभिन्न सत्रों की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह में कार्य योजना तय करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में आयोजित होने वाले सत्रों में राज्य में विभिन्न क्षेत्रों जैसे मैन्युफैक्चरिंग, पावर जनरेशन, स्टार्ट-अप आदि में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, हेल्थ केयर, आयुष, योग आदि पर विचार मंथन करवाने के निर्देश दिए। सीएस ने इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ ही अतिथि प्रवासियों को भी वक्ताओं के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए।

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़

बैठक में मुख्य सचिव ने प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले प्रत्येक सत्र हेतु सम्बन्धित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के भी निर्देश दिए।

सीएस ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकाॅल एवं ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।