मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी एवं जनोन्मुखी नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश भर में अभूतपूर्व सफलता के साथ संचालित हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल शासन को जनता के द्वार तक पहुँचाया है, बल्कि पारदर्शिता, त्वरित समाधान और सुशासन का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया ।
इस संपूर्ण अभियान में प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कुल 686 कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों में कुल 5,37,476 नागरिकों ने सहभागिता की ।
कार्यक्रम के अंतर्गत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया । कैंपों में कुल 51,317 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 33,990 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कुल 74,656 प्रमाण पत्र/आवेदन संबंधित कार्यवाही के अंतर्गत निपटाए गए । इसके अतिरिक्त, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 2,96,908 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया ।

More Stories
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय
सीएम धामी ने हल्द्वानी में की समीक्षा बैठक
डीएवी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में शामिल हुए सीएम धामी