2 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जयेंद्र रमोला ने की सेना की सराहना

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जयेंद्र रमोला ने की सेना की सराहना

देर रात भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने पर कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ये हम सभी भारतीयों के लिये गर्व का विषय है कि जो पाकिस्तान लगातार हमारे देश पर कभी आंतकियों के माध्यम से कभी सीज़ फायर तोड़कर हमले करता आ रहा है उसका मुंहतोड़ जवाब आज हमारे देश की भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से उड़ाकर दिया आज भारतीय सेना ने एक बार फिर से अपना पराक्रम पूरे विश्व को दिखा दिया है और साबित कर दिया है कि जब जब भारत की अस्मिता पर कोई भी हमला करेगा उसका यही हश्र होगा । ऑपरेशन सिंदूर विपक्ष के समर्थन के साथ सरकार के साहसिक निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं यह निर्णय क़ाबिले तारीफ़ है और देश की सेना पर पूरे देश को गर्व है ।

See also  थलीसैंण में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार