संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 369वें दिन भी जारी रहा।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन ।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए
।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।।के तहत आज उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया ।वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया गया ।गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन ने संयुक्त कर्मचारी महासंघ को अलग पहचान दी है। इतना लंबा आंदोलन बिना किसी विवाद और बिना अनुशासनहीनता के चलना अपने आप में बेहद अनूठा है

More Stories
पौड़ी पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान
नवीनीकरण ऊर्जा में उत्तराखंड ने हासिल किया नया मुकाम
आयुष विभाग की बैठक में भविष्य के रोड मैप पर मंथन