संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के तहत आज महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने द्रोणा होटल से शहीद स्मारक स्थल तक विशाल रैली निकाली और राज्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों की यह ऐतिहासिक रैली थी।
निगम के कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण को लेकर आंदोलनरत हैं। गुरु रानी ने कहा कि दोनों निगम के कर्मचारी निगम के देहरादून स्थित कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।रैली में महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित जोगिंदर लाल संजय भट्ट जयपाल कंचन चंदोला रमेश कपकोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका अनिल जोशियाल श्यामलाल सेंजवाल सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश
गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन
पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर