7 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का आंदोलन 348 दिन से जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का आंदोलन 348 दिन से जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 348 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। आज डोल आश्रम से आए बाबा जाप सिंह, हार्दिक द्विवेदी, शिव मनु, वीरेंद्र रावत, ने हिंगला देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। वहीं दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर में गुरना वाटिका में पौधों की देखरेख के साथ-साथ पौधारोपण किया गया।

See also  MDDA ने तेज की मास्टर प्लान 2041 को फाइनल टच देने की कवायद, देहरादून के विकास को लेकर अहम कदम