श्री केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8ः20 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुसार शीतकाल हेतु विधिवत बंद कर दिये गये हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज प्रातः 4 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ की गयी है। कपाट बन्द होने के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी विजय थपलियाल सहित तीर्थ पुरोहितगण व धाम में पहुंचे श्रद्धालुगण रहे।

कपाट बंद होने से पश्चात बाबा केदारनाथ की डोली ने केदारनाथ धाम से ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया है। डोली का प्रथम पड़ाव रामपुर मेें रहेगा। कल डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी, दिनांक 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचेगी।

More Stories
बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, धामी ने भी दिए टिप्स
शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में डीएम ने की 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा