18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली के स्वाड़ में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, सीएम धामी ने जताया आभार

चमोली के स्वाड़ में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ही केन्द्रीय मंत्रिमण्डल का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनपद चमोली के प्रसिद्ध सवाड़ गांव में क्षेत्रीय जनता की मांग पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिये उनके द्वारा निरन्तर अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो पायेगी तथा क्षेत्र को नई पहचान भी मिल सकेगी।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम से लोगों को हो रहा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा के अनुकूल बेहतर वातावरण बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण के साथ नवाचार से जोड़ा जा रहा है, ताकि छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा माहौल उपलब्ध हो सके।