पिथौरागढ़ नगर निगम ऑफिस में वर्किंग डे पर खिचड़ी भोज कराए जाने पर पूर्व मेयर उम्मीदवार मोनिका महर ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सरकारी ऑफिस में नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने को लेकर मोनिका महर ने मेयर कल्पना देवलाल और नगर निगम प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मेयर कल्पना देवलाल ने निगम कार्यालय को अपना व्यक्तिगत संस्थान समझ कर खिचड़ी भोज कार्यक्रम रखा ग जो गलत परिपाटी है, किसी भी सरकारी कार्यालय में इस तरह से कार्य दिवस पर व्यक्तिगत कार्यक्रम करना गलत है, क्योंकि इससे कार्यालय में कार्य प्रभावित होता है जिससे लोगों के निगम संबंधी महत्वपूर्ण काम भी नहीं हो पाते । मोनिका महर ने कहा वो सुंदर कांड और खिचड़ी भोज कार्यक्रम का विरोध नहीं करती लेकिन सरकारी कार्यालय के दुरुपयोग के पूरी तरह खिलाफ हूं।

महर ने कहा निगम कार्यालय जन मानस के कार्यों के लिए है न कि नेताओं के व्यक्तिगत जश्न मनाने के लिए। मोनिका महर ने कहा इससे पहले भी बहुत से नेता नगर पालिका अध्यक्ष रहे और उन्होंने भी अपने कार्यकाल में अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम किए परंतु उसके लिए उन्होंने कभी नगर पालिका के कार्यालय का दुरुपयोग नहीं किया। मोनिका महर ने तंज कहते हुए कहा कि शायद मेयर पिथौरागढ़ ये भूल गईं हैं कि ये कार्यालय आम जन के लिए है अगर आपने अपना कोई व्यक्तिगत कार्यक्रम करना है तो आप अपने आवास पर या किसी अन्य स्थान पर कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर अपना राजनैतिक व्यक्तिगत खिचड़ी भोज कार्यक्रम करना ही था तो वो निगम के नजदीक राम लीला मैदान में या किसी व्यक्तिगत स्थल पर कर सकते थे , ताकि खिचड़ी भोज भी हो जाए और निगम में कार्य भी निरंतर चलता रहे। मोनिका महर ने निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम कार्यालय किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होता फिर वो मेयर हो या प्रशासन , उन्होंने अपनी राजनीति से प्रेरित इस कार्यक्रम को किया है जो सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग होने के साथ साथ एक गलत परिपाटी है। नगर निगम में इस तरह का काम करके दूसरे विभागों को भी इस तरह से कार्यक्रम करने का मौका दिया है, अगर इसी तरह हर विभाग सरकारी कार्यालयों में ऐसे ही दावत करते रहे तो जनता का कामकाज ठप हो जाएगा। मोनिका महर ने कहा कि इस तरह का काम करके नगर निगम ने सभी विभागों के लिए भी एक परिपाटी सेट कर दी है जो किसी भी लिहाज से सही नहीं है। मोनिका महर ने कहा कि क्या सत्ता के नशे में वो ये भी भूल गए कि नगर निगम कार्यालय उनकी पार्टी का कार्यालय नहीं है कि वहां उनके जो मन आए वो कर लें ,ये कार्यालय आम जनता के कार्यों के लिए होता है जिसको प्राथमिकता देना आवश्यक है । मोनिका महर ने डीएम पिथौरागढ़ से इस मामले की जांच करने की मांग की है। ताकि लापरवाही बरतने वालों को सबक सिखाया जा सके महर ने कहा कि डीएम को जल्द से जल्द जांच के बाद जरूरी एक्शन लेना चाहिए।

More Stories
सीएम धामी ने खटीमा कैंप कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं
पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड की टीम
बागेश्वर में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का समापन