मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भी मुंबई में ही सुबह की सैर की। इस दौरान सीएम ने योग किया, सूर्य नमस्कार किया और लोगों को भी फिटनेस को लेकर जागरुक किया।

सीएम ने मॉर्निंग वॉक पर आए दूसरे लोगों से बातचीत की और उनका हाल जाना।
सीएम धामी ने क्या कहा?
सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा “मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान योग करते हुए सूर्य नमस्कार आसन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु हम सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।
इस दौरान मुंबईवासियों ने अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।


उपस्थित सभी लोगों को पुनः देवभूमि उत्तराखण्ड पधारने और विशेषकर चारधाम और मानसखण्ड की यात्रा हेतु आमंत्रित भी किया।”


More Stories
बदरीनाथ धाम यात्रा की तैयारी तेज
एलपीजी सप्लाई को लेकर मुस्तैदी
मुख्य सचिव ने सभी डीएम के साथ की बैठक