31 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोटद्वार पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त दो डंपर जब्त किए

कोटद्वार पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त दो डंपर जब्त किए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मालन नदी, पोखाल गांव चौकी दुगड्डा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो डंपर संख्या UK11CA 0941 एवं UK15CA 5252 को मालन नदी से अवैध खनन करते हुए मौके पर ही सीज किया गया। उक्त प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध खनन से संबंधित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को प्रेषित कर दी गई है।

See also  महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में उठाया गौचर से एयर कनेक्टिविटी का मुद्दा , सरकार से की अहम मांग

 

*नाम पता ड्राइवर*

1.संदीप रावत, निवासी -ग्राम देवी खेत लैंसडाउन पौड़ी।

2.राजेंद्र सिंह, निवासी -ग्राम गुम पट्टी अजमेर बल्ला दुगड्डा कोटद्वार।

 

*बरामदगी माल*

अवैध खनन से भरे डम्फर

UK11CA 094

UK15CA5252

 

*पुलिस टीम*

उप निरीक्षक सैय्यदुल बहार

उप निरीक्षक शोएब अली

मुख्य आरक्षी राकेश आजाद

मुख्य आरक्षी शशिकांत त्यागी

आरक्षी अनुज वर्मा

आरक्षी सतीश शर्मा

आरक्षी आशीष कुमार