12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सुबोध उनियाल के खिलाफ अदालत को चिट्ठी

सुबोध उनियाल के खिलाफ अदालत को चिट्ठी

उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मोर्चा खोल दिया है। गरिमा दसौनी ने सुप्रीम कोर्ट, हाइकोर्ट को चिट्ठी लिखकर सुबोध उनियाल की भाषा और रवैये पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील की है। गरिमा दसौनी ने कहा कि जिस तरह मंत्री ने हाइकोर्ट के खिलाफ अपशब्द कहे वो बेहद गंभीर है। गरिमा दसौनी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो ऐसे लोगों को कुछ भी कहने और बोलने की छूट मिल जाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि संवैधानिक पद पर काबिज नेता सार्वजनिक तौर पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करे तो ये बर्दाश्त करने लायक नहीं है। गरिमा दसौनी ने ये भी कहा कि सुबोध उनियाल आदतन ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं जो कई बार जनता के लिए शर्मिंदगी का सबब बन जाती है। गरिमा दसौनी ने सुबोध उनियाल के खिलाफ एकशन लेने की मांग भी कोर्ट से की है।

See also  सीएम धामी ने दिलाई नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर शपथ