12 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली में ये काम किया

महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली में ये काम किया

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दिल्ली प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय हेल्थ वेलनेस एक्सपो का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में आयुष एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धति की मुहिम आज वैश्विक आंदोलन की शक्ल ले चुकी है। उन्होंने नई दिल्ली में नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हेल्थ वेलनेस एक्सपो 2025 का आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न आयुष पद्धतियों, योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित स्टॉलों का उन्होंने अवलोकन किया। साथ ही वहाँ प्रदर्शित नवाचारों एवं सेवाओं की जानकारी प्रतिभागियों से प्राप्त की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वर्ष 2014 में स्वतंत्र आयुष मंत्रालय की स्थापना कर आयुष पद्धतियों को सशक्त बनाने का अभियान शुरू किया। जिसके बाद लगातार विभाग के प्रयासों और स्वयं मोदी जी द्वारा एक ब्रांड एंबेसडर की तरह इसका प्रचार प्रसार करने का परिणाम है कि वह आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है।

See also  पंचायत चुनाव पर नैनीताल हाईकोर्ट का एक और आदेश वोटर लिस्ट में दो जगह नाम वालों के चुनाव लड़ने पर दिया ये आदेश