12 November 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने देहरादून कैंट विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पहलगाम हमले पर देशवासियों के मन की बात, दुनिया भर को सुना दी है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि आक्रोश और प्रतिकार की आग में अब आतंकियों और उनके आकाओं का स्वाह होना तय है। 

इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पूर्व, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधन में उन्होंने कहा, आज पीएम मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर जो कुछ कहा, वह देशवासियों को पहुंचे आघात और पीड़ा को दर्शाता है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया है कि आक्रोश और प्रतिकार की ज्वाला से देश के दुश्मनों का समूल नाश होना तय है। उनके संदेश के बाद 140 करोड़ भारतवासी उनके पीछे एकजुट हैं और उनके प्रत्येक कदम पर साथ मजबूती से खड़ा हैं। निर्दोषों के हत्यारों और उनके आकाओं को भारतीय सेना द्वारा कठोरतम सजा देना अब निश्चित हो गया है।

See also  देहरादून में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

वहीं पीएम के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार भी एक एक पाकिस्तानी को ढूंढ ढूंढ कर उन्हें वापिस देने की कार्यवाही में जुटी है। जिसमें सभी लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। बावजूद इसके जो छिपने बचने की कोशिश करेंगे, उनपर कठोर कानूनी कार्यवाही हमारी सरकार करेगी।

ये कार्यक्रम कैंट विधानसभा के माँ नंदा देवी मंडल के बूथ संख्या 123 यमुना कॉलोनी में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में सामूहिकता से सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को सुनने वहां